लाइव न्यूज़ :

अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले में विधानसभा अध्यक्षों के देर करने का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा :कांग्रेस सांसद

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:11 IST

Open in App

पणजी,22 नवंबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने सोमवार को कहा कि दलबदल कर चुके कुछ विधायकों की अयोग्यता की मांग करने वाली याचिकाओं पर फैसला देने में विधानसभा अध्यक्षों के देर करने का मुद्दा उनकी पार्टी संसद में उठाएगी।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुछ विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) संविधान की 10 वीं अनुसूची के तहत दर्ज इस तरह की याचिकाओं पर फैसला करने में महीनों और यहां तक कि इससे भी लंबा समय लेते हैं।

तन्खा ने कहा कि इस तरह के मामलों पर फैसला करने के लिए एक अर्द्ध न्यायिक प्राधिकरण गठित किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष की शक्तियां वापस ले लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संसद में यह मुद्दा उठाएंगे कि अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर फैसला करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के लिए संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत कुछ समय सीमा होनी चाहिए। ’’

कांग्रेस ने अपने 10 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। कांग्रेस के ये विधायक जुलाई 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता