लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अदालत ने स्थानीय निकाय चुनावों में निर्विरोध जीती गईं सीटों पर बंगाल चुनाव आयोग से किए सवाल

By भाषा | Updated: August 14, 2018 00:41 IST

 नई दिल्ली, 14 अगस्त: उच्चतम न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल राज्य निर्वा...

Open in App

 नई दिल्ली, 14 अगस्त: उच्चतम न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा कि क्या उसने इस तथ्य की जांच की कि राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में सीटें निर्विरोध जीती गईं।

इस साल मई में प्रदेश में हुए हिंसा प्रभावित स्थानीय चुनाव में ग्राम पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति के कुल 58692 पदों में से 20159 पद निर्विरोध जीते गये। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीइ ने राज्य चुनाव आयोग से कहा कि बड़ी संख्या में निर्विरोध निर्वाचन का मुद्दा उसे परेशान कर रहा है।

पीठ ने आयोग से पूछा कि क्या उसने इस तथ्य की जांच की कि स्थानीय निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में सीटें निर्विरोध जीती गईं। पीठ ने कहा, ‘‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुराना आपका (चुनाव आयोग) संवैधानिक कर्तव्य है।’’ 

चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र शरण ने कहा कि राज्य में करीब 50 हजार पंचायत सीटों की 33 प्रतिशत सीटें निर्विरोध जीती जाना ‘‘चिंताजनक स्थिति’’ नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का हवाला दिया जहां करीब 57 प्रतिशत पंचायत सीटें निर्विरोध जीती गई थीं और हरियाणा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा क्रमश: 51, 67 और 27.6 प्रतिशत रहा था। इस मामले में सुनवाई कल भी जारी रहेगी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पश्चिम बंगालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत