लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में भव्य राम मंदिर इस तारीख को बनकर हो जाएगा तैयार, अमित शाह ने बताई तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 19:19 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुये शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा सबरूम से सुनिये, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी राज्य त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने राम मंदिर की तारीख बताईशाह ने कहा- राहुल बाबा सबरूम से सुनिये, 1 जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा

सबरूम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुये बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगले साल एक जनवरी तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा। 

चुनावी राज्य त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने कहा कि कांग्रेस और माकपा ने लंबे समय तक राम मंदिर के मुद्दे को अदालत के अधिकार क्षेत्र में रखा था, जबकि मामले में शीर्ष अदालत के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का शिलान्यास किया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुये शाह ने कहा, ‘‘राहुल बाबा सबरूम से सुनिये, एक जनवरी 2024 तक भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा। दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में शाह ने भाजपा के रथयात्रा को हरी झंडी दिखायी। 

इससे पहले उन्होंने उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में भी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखायी थी। इन रथ यात्राओं को उद्देश्य प्रदेश में इस साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर के पुलवामा में हुये हादसे के दस दिन के भीतर मोदी के नेतृत्व में भारतीय सैनिक पाकिस्तान के अंदर गये और सफलता पूर्वक अभियान को अंजाम दिया ।’’ 

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान मारे गए थे। भारतीय वायु सेना ने इसके बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एक आतंकवादी शिविर को लक्षित हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया था। 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याअमित शाहत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप