लाइव न्यूज़ :

सरकार का फैसला, हाईकोर्ट में नियुक्ति के लिये 69 नाम शीर्ष अदालत कॉलेजियम को भेजे

By भाषा | Updated: July 13, 2018 00:27 IST

ऐसा समझा जाता है कि विधि मंत्रालय ने उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति के लिये उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम को 69 उम्मीदवारों के नाम भेजे हैं।

Open in App

नई दिल्ली , 13 जुलाई: ऐसा समझा जाता है कि विधि मंत्रालय ने उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के तौर पर नियुक्ति के लिये उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम को 69 उम्मीदवारों के नाम भेजे हैं। 

तय प्रक्रिया के अनुसार उच्च न्यायालयों के कॉलेजियम शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों के नाम विधि मंत्रालय को भेजते हैं। इसके बाद विधि मंत्रालय अंतिम फैसले के लिये इन्हें उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के पास भेजता है। 

विधि मंत्रालय नामों को शीर्ष अदालत के कॉलेजियम को भेजने से पहले उम्मीदवारों के बारे में आईबी की रिपोर्ट भी भेजता है। 23 उच्च न्यायालयों के कॉलेजियम ने 69 नामों की सिफारिश की है। 

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम के पास अनुशंसा पहुंचने के बाद वह अंतिम फैसला करेगा। पुरानी नजीरों के अनुसार उच्च न्यायालय जिन नामों की सिफारिश करते हैं उनमें से तकरीबन 40 फीसदी खारिज कर दिये जाते हैं।  इस वर्ष 24 उच्च न्यायालयों में 34 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। 

वही, हाल ही में कोलेजियम ने एक प्रस्ताव पारित करके कहा कि केन्द्र को अन्य नाम भेजे जाने के मसले पर आगे विचार की आवश्यकता है और इसलिए उसकी बैठक 16 मई के लिये स्थगित कर दी गयी। प्रस्ताव में कहा गया,  'प्रधान न्यायाधीश और कोलेजियम के अन्य सदस्यों में सिद्धांत रूप में यह सहमति बनी है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (मूल उच्च न्यायालय केरल) केएम जोसेफ को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने की दुबारा सिफारिश की जाना चाहिए।'

प्रस्ताव में आगे कहा गया, ‘हालांकि, यह दोहराते समय शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिये उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की भी साथ में सिफारिश की जानी चाहिए , जिसके लिये विस्तृत विचार की आवश्यकता है।' इसमें कहा गया, 'इस तथ्य के मद्देनजर, बैठक बुधवार, 16 मई , 2018 के लिये स्थगित की जाती है।' 

प्रस्ताव में आगे कहा गया कि कोलेजियम की बैठक में विचारणीय मुद्दों में न्यायमूर्ति जोसेफ के नाम की सिफारिश करने संबंधी 10 जनवरी के प्रस्ताव को फिर दोहराने और शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिये उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नामों पर विचार करना शामिल था। कोलेजियम की आज हुई बैठक की कार्यसूची दो मई वाली ही थी जिसमें न्यायमूर्ति जोसेफ के अलावा कलकत्ता, राजस्थान और तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नित देकर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने पर विचार करना था। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया