लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में होने जा रहा पहला अनूठा स्टार्ट-अप कान्क्लेव, 16 सितम्बर को कई शीर्ष कारोबारी दिग्गज लेंगे हिस्सा, जानें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 30, 2023 14:49 IST

प्रमुख स्टार्टअप गुरुओं में अंकुर वारिकू, वेबवेडा के संस्थापक, लेखक, एंजेल निवेशक और सार्वजनिक वक्ता, रजत तुली, उस्त्रा के सह-संस्थापक, आर टी कृष्णन, निदेशक आईआईएम बेंगलुरु, भैरवी जानी अध्यक्ष और संस्थापक आईईएफ, कार्यकारी और निदेशक एससीए समूह और अन्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष कारोबारी दिग्गज 16 सितंबर को श्रीनगर मेगा उद्यमिता सम्मेलन में भाग लेने के लिए आएंगे। यह एक स्टार्ट-अप कान्क्लेव है जिसमें उद्यमी अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

जम्मू। यदि आप एक उद्यमी हैं और एक दिग्गज बनना चाहते हैं, तो शिल्प की जटिलताओं को जानने के लिए जम्मू और कश्मीर उद्यमिता कान्क्लेव आपके लिए सही जगह है। शीर्ष कारोबारी दिग्गज 16 सितंबर को श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में अपनी तरह के पहले मेगा उद्यमिता सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्रीनगर आएंगे। इस दौरान वे लान्चपैड द्वारा आयोजित, जो फास्टबीटल और कश्मीर बाक्स का एक समूह है - व्यापार और सरकारी क्षेत्रों के कम से कम 17 वक्ता सफलता के अपने मंत्र साझा करेंगे।

फास्टबीटल के सीईओ और सह-संस्थापक शेख समीउल्लाह कहते थे कि यह एक स्टार्ट-अप कान्क्लेव है जिसमें उद्यमी अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। यह कश्मीर में अपनी तरह की पहली पहल है और इससे निश्चित रूप से हमारे उद्यमियों को लाभ होगा। उनका कहना था कि यह घाटी में स्टार्टअप इको-सिस्टम को भी बढ़ावा देगा।

प्रमुख स्टार्टअप गुरुओं में अंकुर वारिकू, वेबवेडा के संस्थापक, लेखक, एंजेल निवेशक और सार्वजनिक वक्ता, रजत तुली, उस्त्रा के सह-संस्थापक, आर टी कृष्णन, निदेशक आईआईएम बेंगलुरु, भैरवी जानी अध्यक्ष और संस्थापक आईईएफ, कार्यकारी और निदेशक एससीए समूह और अन्य शामिल हैं। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज स्थानीय उद्यमियों से बातचीत करेंगे।

समीउल्लाह बताते थे कि हमारे पास ऐसे मेहमान हैं जो व्यापार जगत में सम्मानित और प्रतिष्ठित हैं। उदाहरण के लिए, अंकुर वारिकू, जिनके पास कई सफल स्टार्ट-अप हैं, और दुनिया भर में प्रशंसकों के साथ एक प्रसिद्ध वक्ता और लेखक हैं, इस अवसर पर बोलेंगे। समीउल्लाह ने कहा कि इस आयोजन का विचार घाटी में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना है।

महमूद शाह, निदेशक, उद्योग और वाणिज्य, कश्मीर, अतहर आमिर खान, नगर निगम आयुक्त, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, सौरभ बघाट, आयुक्त, सचिव सूचना और प्रौद्योगिकी, ऐजाज़ अहमद भट निदेशक, ईडीआई और विक्रमजीत सिंह आयुक्त/सचिव सहित शीर्ष सरकारी अधिकारी उद्योग एवं वाणिज्य भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

आयोजकों ने कान्क्लेव के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण रविवार को शुरू हुआ और अब तक 200 स्टार्ट-अप पंजीकृत हो चुके हैं। कान्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए जम्मू, कश्मीर और लद्दाख से स्टार्ट-अप मालिक आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कान्क्लेव में स्टार्ट-अप के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

समीउल्लाह बताते थे कि कान्क्लेव में स्टार्ट-अप मालिक बिजनेस दिग्गजों के सामने निवेश के लिए भी अपनी बात रख सकते हैं। उनके बकौल, इससे निश्चित रूप से उद्यमियों को मदद मिलेगी। वे कान्क्लेव में भाग लेने वाले विशेषज्ञों के सामने निवेश के लिए भी प्रस्ताव रख सकते हैं।

टॅग्स :Srinagarjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे