लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को हो सकता है संपन्न

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी संसद के बजट सत्र का पहला चरण अब 15 फरवरी की बजाय 13 फरवरी को ही संपन्न हो सकता है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उनका कहना है कि ऐसा करने पर भी कामकाज के कुल दिनों की संख्या समान रहेगी।

लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गयी है। इस बैठक में कई पार्टियों के नेताओं ने इस पर सहमति जताई कि सत्र का पहल चरण 13 फरवरी को पूरा हो जाना चाहिए।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से आरंभ होकर 15 फरवरी (सोमवार) को पूरा होना था। अब पहले चरण की आखिरी बैठक 13 फरवरी (शनिवार) हो सकती है।

संसद के मानसून सत्र के दौरान भी दोनों सदनों की बैठकें शनिवार और रविवार को हुई थीं। आमतौर पर शनिवार और रविवार को सदन की बैठकें नहीं होती हैं और दोनों दिन अवकाश रहता है।

संसद के बजट सत्र का दूसरा और अंतिम चरण आठ मार्च से आरंभ होकर 8 अप्रैल को संपन्न होगा।

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति ने यह भी फैसला किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित होगा। चर्चा दो, तीन और चार फरवरी को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग