लाइव न्यूज़ :

तृणमूल का पतन शुरू हो गया है, शुभेंदु का हमारी पार्टी में स्वागत है : भाजपा

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:39 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा ने उनके निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ‘‘तृणमूल कांग्रेस के पतन की शुरुआत’’ बताया और कहा कि अगर दिग्गज नेता भगवा दल में शामिल होते हैं तो यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकल रॉय ने अधिकारी की प्रशंसा की और कहा कि यह उन पर निर्भर करता है कि वह भगवा दल में शामिल होते हैं अथवा नहीं।

राज्य भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उनकी पार्टी के द्वार अधिकारी और कई अन्य नेताओं के लिये खुले हुए हैं।

उन्होंने अधिकारी के इस्तीफे को ''तृणमूल कांग्रेस के अंत'' का सूचक बताते हुए कहा कि पार्टी का ''अस्तित्व मिट'' जाएगा।

घोष ने यहां पत्रकारों से कहा, ''शुभेंदु अधिकारी का तृणमूल कांग्रेस छोड़ना केवल एक झांकी है। सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता इसके कामकाज के तरीके से नाराज हैं। हमने अपने द्वार खोल रखे हैं।''

घोष ने कहा कि अधिकारी का इस्तीफा ‘‘तृणमूल कांग्रेस के पतन की शुरुआत है’’ और दावा किया कि पार्टी का ‘‘अस्तित्व मिट जाएगा।’’

पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे अधिकारी ने शुक्रवार को राज्य के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित हुगली नदी पुल आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राज्य में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मनाने के लिये पर्दे के पीछे चल रही टीएमसी की कोशिशों को झटका दिया था।

इससे पहले अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा फैक्स के जरिए भेजा और राज्यपाल जगदीप धनखड को भी ईमेल कर दिया।

राज्यपाल ने ट्वीट किया,‘‘ आज दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर मंत्री शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा मुझे भेजा गया, जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित किया गया है। मुद्दे को संवैधानिक दृष्टिकोण से हल किया जाएगा।’’

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष अप्रैल- मई में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग