लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में नौ सीटों पर विधान परिषद का चुनाव टाला

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव को बृहस्पतिवार को टाल दिया।

आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, आंध्र प्रदेश विधान परिषद के तीन सदस्यों और तेलंगाना विधान परिषद के छह सदस्यों का कार्यकाल क्रमश: 31 मई और तीन जून को समाप्त हो रहा है। इन सभी का निर्वाचन विधानसभा सदस्यों (विधायकों) द्वारा किया जाना है।

आयोग ने कहा कि चुनावी नियमों के अनुसार, विधान परिषद सदस्यों का छह साल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनाव कराकर उनकी सीटें भरना आवश्यक होता है।

बयान के अनुसार, ‘‘आयोग ने आज (बृहस्पतिवार को) मामले की समीक्षा की और तय किया है कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराना उस समय तक उचित नहीं होगा जब तक स्थिति सुधर ना जाए और चुनाव कराने योग्य ना हो जाए।’’

निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर ‘भविष्य में सही समय’’ पर निर्णय लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा