लाइव न्यूज़ :

बेलगाम और लापरवाही से बस दौड़ा रहे थे चालक, लोगों ने 100-100 उठक-बैठक लगवायीं

By भाषा | Updated: December 18, 2019 15:11 IST

चश्मदीदों के मुताबिक नजदीकी राऊ कस्बे के रहवासियों ने सोमवार की दोपहर पांच यात्री बसों को रोका और उनके चालकों को बस की छत पर चढ़ाकर वहां उनसे सौ-सौ उठक-बैठक लगवायीं।

Open in App
ठळक मुद्देइस वजह से गुजरे बरसों में हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है।हम फिलहाल इन चालकों को चेतावनी दे रहे हैं। अगर वे नहीं सुधरे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेंगी।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में बेहद लापरवाही से यात्री बसें दौड़ाने वाले चालकों को सबक सिखाने के नाम पर यहां रहवासियों ने उनसे सौ-सौ उठक-बैठक लगवायीं।

इस वाकये के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक नजदीकी राऊ कस्बे के रहवासियों ने सोमवार की दोपहर पांच यात्री बसों को रोका और उनके चालकों को बस की छत पर चढ़ाकर वहां उनसे सौ-सौ उठक-बैठक लगवायीं।

राऊ नगर परिषद के अध्यक्ष शिवनारायण डिंगू ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "इंदौर से महू, मानपुर और पीथमपुर के बीच की उपनगरीय बस सेवा के चालकों को सड़क पर चलने वाले लोगों की जान की कतई परवाह नहीं है। वे रास्ते में ज्यादा से ज्यादा सवारियां बटोरने की होड़ में अंधी रफ्तार से बसें दौड़ाते हैं।

इस वजह से गुजरे बरसों में हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है।" डिंगू ने कहा, "हमारा मानना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार से बसें दौड़ाने वाले जिन चालकों ने उठक-बैठक लगायी है, उन्हें भविष्य में अपनी लापरवाही पर लज्जा आयेगी और वे आइंदा पूरी सावधानी से बस चलायेंगे।"

इस बीच, राऊ पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने कहा, "हमें उपनगरीय बस सेवा के चालकों के खिलाफ रहवासियों की कई शिकायतें मिली हैं कि वे बेहद लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। हम फिलहाल इन चालकों को चेतावनी दे रहे हैं। अगर वे नहीं सुधरे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेंगी।" 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप