लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद किए गए

By भाषा | Updated: November 6, 2021 14:36 IST

Open in App

देहरादून, छह नवंबर सर्दियों के मौसम में होने वाली बर्फबारी के मद्देनजर उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को बंद कर दिए गए।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रकोष्ठ की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक पुजारी बागेश लिंग ने सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए, जिसके बाद सुबह करीब आठ बजे मंदिर के कपाट सर्दियों के लिये बंद कर दिए गए।

मंदिर के कपाट बंद होने के बाद, बाबा केदार (भगवान शिव) की पंचमुखी मूर्ति को फूलों से सजी पालकी में ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में ले जाया गया, जहां सर्दियों के महीनों में उनकी पूजा की जाती है।

इस वर्ष सितंबर में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 2.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए।

इससे पहले शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को ही बंद किए जाएंगे जबकि 20 नवंबर को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब