लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ियों के संचालन को यात्री ट्रेनों से जोड़े जाने का फैसला ‘‘असंगत’’ है: अमरिंदर

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवम्बर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में मालगाड़ियों के संचालन को यात्री ट्रेनों से जोड़े जाने संबंधी रेलवे के फैसले को सोमवार को ‘‘पूरी तरह से अतार्किक और असंगत’’ करार दिया।

रेलवे ने पंजाब में मालगाड़ी सेवा को फिर से शुरू करने से इनकार करते हुए कहा कि या तो मालगाड़ी और यात्री दोनों ट्रेनों का संचालन होगा या फिर इनमें से किसी का नहीं होगा।

सिंह ने कहा कि मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों की आवाजाही को आपस में जोड़े जाने का कोई तर्क नहीं है।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि पंजाब में आने वाले यात्री हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ जैसे नजदीकी स्थानों के स्टेशनों तक आसानी से ट्रेनों से जा सकते हैं, जहां से वे कुछ ही घंटों में पंजाब में सड़क मार्ग से अपने गंतव्य स्थानों तक जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि माल ढुलाई के लिए यह विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों समेत पंजाब के लोग इस तरह से अपनी आवश्यक जरूरतों से वंचित रह जाते हैं, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

किसानों ने केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ ‘‘रेल रोको’’ आंदोलन शुरू किया था और 24 सितम्बर से ही पंजाब में ट्रेन सेवाएं निलंबित है।

सिंह ने कहा कि रेलवे के फैसले का बचाव कर भाजपा किसानों के गुस्से को भड़काने का काम कर रही है।

भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार प्रदर्शनकारियों को ट्रेन सेवाओं को बाधित करने से रोकने में विफल रही है।

मुख्यमंत्री ने शर्मा के इस आरोप पर कहा कि तथ्य यह है कि यह उनकी सरकार है जिसने किसानों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के वास्ते कुछ अवरोधकों को हटाने के लिए आश्वस्त किया।

सिंह ने कहा कि रेलवे के अड़ियल रूख से लगता है कि वह मालगाड़ी के मुद्दे को सुलझाने का इरादा नहीं रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा