लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: सिद्धू की फोटो का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए भाजपाई

By बलवंत तक्षक | Updated: February 22, 2019 22:28 IST

पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद आये पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ता उनकी फोटो का अंतिम संस्कार करने चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के श्मशान घाट पहुंच गए

Open in App

पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद आये पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ता उनकी फोटो का अंतिम संस्कार करने चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के श्मशान घाट पहुंच गए. फोटो के अंतिम संस्कार के लिए अड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया.

  पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को श्मशान घाट के भीतर जाने से यह कहते हुए रोक दिया कि अंदर मृतकों के दाह संस्कार चल रहे हैं, ऐसे में वहां शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करना ठीक नहीं है. जब भाजपा कार्यकर्ता सिद्धू की फोटो के अंतिम संस्कार पर जोर देते हुए श्मशान घाट में घुसने की जिद करने लगे तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया.

इससे पहले भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का झंडा और प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका. इसके बाद उन्होंने सिद्धू से मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की. भाजपा कार्यकर्ता सिद्धू के घर का घेराव करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रैली ग्राउंड से आगे नहीं बढ़ने दिया. उधर, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने अपने पति का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था, उसमें कुछ भी गलत नहीं था.

सिद्धू ने कहा था कि आतंकवाद का कोई देश-धर्म नहीं होता. चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्न से कांग्रेस टिकट की मांग को लेकर जन संपर्क अभियान पर निकली सिद्धू ने कहा शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन करवाया गया है. इससे सैनिकों के परिवारों को यह बताना चाहते हैं कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं. 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया