लाइव न्यूज़ :

अदालत ने नसीमुद्दीन, राम अचल राजभर व मेवालाल गौतम पर तय किये आरोप

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:41 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने 2016 में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की नाबालिग पुत्री और उसके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का उपयोग करने के मामले में पूर्व मंत्री और बसपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर तथा अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिये।

विशेष न्यायाधीश पी. के. राय ने इसी मामले के अन्य अभियुक्तों मेवालाल गौतम, नौशाद अली व अतहर सिंह राव के खिलाफ भी आरोप तय करते हुए अभियोजन को 20 मार्च को अपना गवाह पेश करने को कहा है।

भाजपा नेता की मां तेत्रा देवी ने थाना हजरतगंज में 22 जुलाई, 2016 को इस सिलसिले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता दया शंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह वर्तमन में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

अदालत में सोमवार को आरेाप तय होते समय सभी अभियुक्त व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे।

गौरतलब है कि विवेचक ने 12 जनवरी, 2018 को इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

भाजपा नेता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में उनकी नाबलिग पोती समेत परिवार की सभी महिलाओं को गालियां दी और अपशब्द कहे। जबकि इसके कुछ दिन बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर और मेवालाल की अगुवाई में बसपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित आम्बेडकर प्रतिमा पर उनके पुत्र को मां व बहन की गंदी गालियां दीं और अभद्र टिप्पणी करते हुए धरना प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर