लाइव न्यूज़ :

अदालत ने याचिका दायर करने के लिए ‘ए-4 साइज़’ के पन्नों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि एक अप्रैल से उसके समकक्ष और जिला अदालतों में याचिका दायर करने के लिए ‘ए-4 साइज’ के पन्नों का इस्तेमाल किया जाए न कि बड़े ‘कानूनी साइज के’ पन्नों का।

पिछले साल नवंबर में मुख्य न्यायाधीश ने एक आदेश पारित करके रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि याचिका दायर करने के लिए छोटे ‘ए-4 साइज’ के पन्नों का इस्तेमाल करने वाले अभिवेदन को जनहित याचिका माने। इसमें कागज़ की बर्बादी और पेड़ों की कटाई रोकने के लिए ‘ए-4 साइज़’ के पन्नों का इस्तेमाल लागू करने की गुजारिश की गई थी।

उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक प्रशासनिक आदेश जारी किया जिसमें कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने एक समिति की सिफारिश को मान लिया है और एक अप्रैल से याचिका दायर करने के लिए ‘ए-4 साइज़’ के पन्नों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय और दिल्ली की सभी जिला अदालतों में याचिकाएं, हलफनामें, आवेदन, ज्ञापन, अपील, आदेश और फैसलों के लिए ‘ए-4 साइज़’ के पन्नों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'