लाइव न्यूज़ :

अदालत ने चुनाव आयोग को तमिलनाडु में कोविड संबंधी एसओपी सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:42 IST

Open in App

चेन्नई, 26 मार्च मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनावी प्रदेश तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को सख्ती से लागू करने के लिए अपने अधीनस्थों को निर्देश दें।

अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अनिवार्य सामाजिक दूरी का मानदंड बनाए रखा जाए और चुनाव प्रचार तथा मतदान के दौरान मास्क का इस्तेमाल किया जाए।

मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति की पीठ ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारों को एसओपी के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक सहायता मुहैया करानी चाहिए।

पीठ ने अधिवक्ता टी सुब्रमणि की एक जनहित याचिका का निपटारा करते हुए निर्देश दिया कि राज्य में कोविड संबंधी दिशानिर्देशों को सख्ती से पालन किया जाए।

राज्य में छह अप्रैल को एकल चरण में चुनाव होने हैं। राज्य में शुक्रवार को कोविड के 1,971 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा