लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार से बीरभूम में नाबालिग की हिरासत में मौत पर रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 01:24 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को बीरभूम जिले में एक नाबालिग की पुलिस हिरासत में मौत मामले में जांच में हुई प्रगति पर एक विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का सोमवार को निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की एक खंड पीठ ने राज्य को निर्देश दिया है कि वे मृतक लड़के के परिवार के सदस्य को यह जानकारी दें कि अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू कर दी है और 24 दिसंबर को अगली सुनवाई के दिन बच्चे के परिजन को मुकदमे में हिस्सा लेने की अनुमति है।

लड़के को चोरी के आरोप में उसके घर से पकड़ा गया था और वह मलारपुर पुलिस थाने में 29 अक्टूबर को शौचालय में कथित तौर पर फांसी से लटका हुआ मिला था।

राज्य सरकार का इस पर कहना था कि पड़ोस के कमरे में पड़े बिजली के तार को नाबालिग ने उठा लिया था और शौचालय में फांसी लगा ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस