लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में चढ़ा देशभक्ति का रंग

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केसरिया, सफेद और हरे परिधानों में सजे पुरुष तथा महिलाएं और गालों पर तिरंगा झंडा पेंट किये हुए बच्चों ने दिल्ली को रविवार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। गर्मी के बावजूद दोपहर में, मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट तक जाती सड़कों पर बहुत से लोग एकत्र हुए और आजादी का जश्न मनाया।

सेंट्रल पार्क में 207 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के सामने तिरंगे वस्र पहने लोगों ने सेल्फी ली। कई लोगों ने झंडे को सलामी दी और देशभक्ति के गीत गाए। दिल्ली परिवहन निगम की कई बसों, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिलों पर भी तिरंगा झंडा दिखाई दिया।

इसके अलावा सरकारी इमारतों और अन्य प्रतिष्ठानों को तिरंगे के रंग वाले फूलों से सजाया गया था। मध्य दिल्ली में ज्यादातर प्रतिष्ठान बंद रहे और बार में शराब नहीं परोसी गयी। प्लास्टिक के झंडे बेचने वालों की बिक्री प्रभावित हुई क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण कम संख्या में लोग झंडे खरीदने के लिए बाहर निकले।

प्रदीप नामक विक्रेता ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस से पहले के सप्ताह में हम अच्छी मात्रा में कपड़े और प्लास्टिक के झंडे बेचते थे लेकिन अब उतनी बिक्री नहीं होती। सामान्य दिनों में इससे ज्यादा भीड़ होती थी।”

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार आठवीं बार देश को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा