लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन तटीय जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:31 IST

Open in App

अमरावती, 25 मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने चक्रवात ''यास'' के मद्देनजर तीन तटीय जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। यह चक्रवात बुधवार को पड़ोसी राज्य ओडिशा में टकराने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने विशाखापट्टनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की और हालात का जायजा लिया।

श्रीकाकुलम में डेरा डाले मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास ने मुख्यमंत्री को तीन उत्तर तटीय जिलों की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि हालात पर करीबी नजर बनाए रखने और परिस्थिति के अनुसार कार्रवाई के लिए सभी उच्च अधिकारी ओडिशा से सटे श्रीकाकुलम में ठहरे हुए हैं। हल्की बारिश के अलावा श्रीकाकुलम जिले में चक्रवात का अधिक प्रभाव नहीं है।

मुख्य सचिव ने कहा कि चक्रवात के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की सूरत में अस्पतालों में डीजल जेनरेटर का इंतजाम किया गया है ताकि कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन अपूर्ति में कोई बाधा नहीं आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब