लाइव न्यूज़ :

"तृणमूल शासन में महिलाओं के साथ जो बर्बरता हुई, वो शर्मनाक है", पीएम मोदी ने बारासात में ममता बनर्जी सरकार पर संदेशखाली के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2024 14:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली में तृणमूल नेताओं के अत्याचार की शिकार हुई महिलाओं को अपना परिवार बताते हुए कहा कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार संदेशखाली में महिलओं के साथ क्रूरता करने वालों को बचा रही है, जो बेहद शर्मनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने संदेशखाली में टीएमसी नेताओं के अत्याचार की शिकार हुई महिलाओं को परिवार का हिस्सा बतायाममता सरकार संदेशखाली में महिलओं के साथ क्रूरता करने वालों को बचा रही है, जो बेहद शर्मनाक हैपीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सदैव महिला सशक्तिकरण के लिए, उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

बारासात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली में तृणमूल नेताओं के अत्याचार की शिकार हुई महिलाओं को अपना परिवार बताते हुए कहा कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार संदेशखाली में महिलओं के साथ क्रूरता करने वालों को बचा रही है और यह बेहद शर्म की बात है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदैव महिला सशक्तिकरण के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने कहा, "तृणमूल शासन में जिस तहत से महिलाओं पर अत्याचार किया गया है। संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ वह किसी को भी शर्मसार कर देगा लेकिन राज्य सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। टीएमसी सरकार अपराधी को बचाने पर तुली हुई है। उनके कृत्यों की सबसे पहले निंदा उच्च न्यायालय ने की और फिर उसक बाद उच्चतम न्यायालय ने मामले को शर्मनाक बताया।"

उन्होंने आगे कहा, "यह कैसे हो सकता है कि तृणमूल नेताओं ने सत्ता में रहते हुए राज्य की महिलाओं पर अत्याचार किया। बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल के नेता गरीब, दलित और आदिवासी समूहों की महिलाओं पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं की बजाय अपने नेताओं पर ज्यादा भरोसा करती है।''

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंगाल में टीएमसी के नाम पर ग्रहण लग गया है और कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम इस राज्य के विकास को आगे नहीं बढ़ने दे रही हैं।

उन्होंने कहा, "टीएमसी सरकार कभी भी महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती। जबकि भाजपा सरकार ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा देने का फैसला किया है। महिलाओं की शिकायतों के पंजीकरण के लिए हमने 'महिला हेल्पलाइन' की व्यवस्था की है, लेकिन टीएमसी सरकार ऐसा नहीं कर रही है। यह टीएमसी सरकार कभी भी महिलाओं के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकती।''

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह विशाल कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भाजपा कैसे 'नारी शक्ति' को 'विकसित भारत' की शक्ति बना रही है।

उन्होंने कहा, ''9 जनवरी को बीजेपी ने देशभर में 'शक्ति वंदन' अभियान शुरू किया है। इस दौरान देशभर के लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया और आज पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPममता बनर्जीकोलकाताMamata Banerjeekolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब