लाइव न्यूज़ :

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर लाया गया पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 6, 2024 15:12 IST

पटना एयरपोर्ट पर अंतिम दर्शन करने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक और पटना के जिला अधिकारी और एसएसपी पहुंचे। सभी लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित किया। 

Open in App

पटना: बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। आज सुबह 9.40 बजे की इंडिगो विमान से उनका पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर अंतिम दर्शन करने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक और पटना के जिला अधिकारी और एसएसपी पहुंचे। सभी लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित किया। 

इसके बाद पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संजय झा, मंत्री विजय चौधरी ने भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। 7 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा। अभी अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया है। 

शारदा सिन्हा के आवास पर चाहने वालों का जमावड़ा लगा है। बड़े संख्या में लोग पहुंचे शारदा सिन्हा आवास। परिवार जनों के बीच शोक का माहौल। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि उनकी मां का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर होगा। उसी स्थान पर जहां कुछ समय पहले उनके पिता का भी अंतिम संस्कार किया गया था। 

इस बीच शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनके (शारदा सिन्हा) के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि शारदा ने अपने पूरे करियर में 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे। उनके छठ गानों के लिए बिना लोगों का ये त्योहार अधूरा रहता था। 

फैंस को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनका आखिरी छठ गीत 'दुखवा मिटाईं छठी मइया' है। शारदा के अधिकतर गाने मैथिली और भोजपुरी भाषाओं में होते थे। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड गाने भी गाए थे। सलमान खान की फिल्म के लिए गाने शारदा के दो गाने आज भी फेमस हैं।

टॅग्स :शारदा सिन्हानीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम