लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का हमला- कानून बनाने में संसद के अधिक समय का इस्तेमाल करने पर विपक्ष की आपत्ति हैरान करने वाली

By भाषा | Updated: July 28, 2019 18:11 IST

विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि कानून बनाने में संसद के अधिक समय का इस्तेमाल करने पर वे आपत्ति जता रहे हैं।

Open in App

भाजपा ने रविवार को विपक्ष के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार संसदीय समितियों की जांच-पड़ताल के बगैर ही विधेयकों को पारित करा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राजग सरकार ने 2014-19 के बीच 17 मसौदा कानूनों को राज्यसभा में इन समितियों के पास भेजा जबकि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में 2009-14 के दौरान सिर्फ पांच विधेयकों को ही भेजा गया।

विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि कानून बनाने में संसद के अधिक समय का इस्तेमाल करने पर वे आपत्ति जता रहे हैं। यादव राज्यसभा में भाजपा का महत्वपूर्ण चेहरा हैं। यादव ने एक बयान में कहा कि उन्हें इस तथ्य से समस्या है कि संसद ने अपने उत्पादक घंटों को बढ़ा दिया है और पहले से कहीं बेहतर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर सदन ने बेहतर प्रदर्शन किया है, अधिक कानून बनाए हैं और उनमें अधिक जरूरी बदलाव किये हैं तो इसपर उनकी आपत्ति को समझना मुश्किल है। हाल में 17 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि सरकार ने संसदीय समितियों की जांच- पड़ताल के बगैर विभिन्न विधेयकों को जल्दबाजी में पारित कराया।

यह मुद्दा तब उठा जब कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत अन्य दलों के जोरदार विरोध के बावजूद सत्ता पक्ष राज्यसभा में कई क्षेत्रीय दलों के समर्थन से आरटीआई विधेयक को पारित कराने में सफल रहा। यादव ने कहा कि विधेयकों की संसदीय समितियां सही तरीके से जांच-पड़ताल नहीं कर रही हैं, यह आरोप बिल्कुल गलत है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह