लाइव न्यूज़ :

2024 लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का बुनियादी हिस्सा तैयार हो जायेगा: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष वेदांती

By भाषा | Updated: March 1, 2020 19:47 IST

विश्व हिंदू परिषद के स्थापित रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने कहा कि मुझे लगता है कि वर्ष 2024 के चुनाव से पहले इस मंदिर का प्रारूप खड़ा हो जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवेदांती ने दोहराया कि साधु-संतों की इच्छा के मुताबिक अयोध्या में 1,111 फुट ऊंचा राम मंदिर बनाया जाना चाहिये। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में वेदांती और राम जन्मभूमि आंदोलन के अन्य दिग्गज नेताओं को शामिल नहीं किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के स्थापित रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने रविवार को अनुमान जताया कि वर्ष 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का बुनियादी हिस्सा बनकर तैयार हो जायेगा। वेदांती ने यहां संवाददाताओं से कहा, "केंद्र सरकार द्वारा ट्रस्ट (श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास) के गठन के बाद अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुझे लगता है कि वर्ष 2024 के चुनाव से पहले इस मंदिर का प्रारूप खड़ा हो जायेगा।"

उन्होंने कहा, "चूंकि यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनेगा। इसलिये इसके निर्माण में राम जन्मभूमि परिसर की 67 एकड़ जमीन कम पड़ेगी। हो सकता है कि सरकार के गठित ट्रस्ट को भव्य मंदिर के निर्माण के लिये इस परिसर के आस-पास की भूमि का अधिग्रहण करना पड़े।" वेदांती ने दोहराया कि साधु-संतों की इच्छा के मुताबिक अयोध्या में 1,111 फुट ऊंचा राम मंदिर बनाया जाना चाहिये।

भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा, "अयोध्या में भगवान राम का मंदिर इतना ऊंचा होना चाहिये कि यह इस्लामाबाद, कोलंबो और काठमांडू से भी दिखायी दे। हमारी इस इच्छा के अनुरूप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान राम की जन्मभूमि पर गगनचुंबी मंदिर बनाने की घोषणा की है।"

सरकार के गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में वेदांती और राम जन्मभूमि आंदोलन के अन्य दिग्गज नेताओं को शामिल नहीं किया गया है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जिन लोगों पर अदालतों में मामले विचाराधीन हैं या जिन्होंने दलगत राजनीति में शामिल होकर चुनाव लड़ा है, उन्हें सरकार के गठित ट्रस्ट से अलग रखा गया है। मैं खुद दो बार लोकसभा सांसद रह चुका हूं।"

रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, "सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये अच्छा ट्रस्ट बनाया है। इस ट्रस्ट में शामिल लोग हमारी भावनाओं के मुताबिक ही मंदिर निर्माण कराना चाहते हैं।" दिल्ली की हालिया सांप्रदायिक हिंसा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की भूमिका का आरोप लगाते हुए वेदांती ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई जांच करायी जानी चाहिये। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याअयोध्या विवादअयोध्या फ़ैसलाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर