लाइव न्यूज़ :

ठाकरे ने साकीनाका बलात्कार-हत्या मामले को ‘मानवता पर धब्बा’ बताया, त्वरित सुनवाई का वादा किया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:36 IST

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या को शनिवार को "मानवता पर धब्बा" करार दिया और मामले में त्वरित सुनवाई का वादा किया।

ठाकरे ने कहा कि अपराधी को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। ठाकरे ने एक बयान में कहा, “मामले की सुनवाई तेजी से होगी और आज दम तोड़ने वाली पीड़िता को न्याय मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल और मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से मामले पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, “मैंने अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।”

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय महिला ने शनिवार तड़के मुंबई के एक नगर निकाय अस्पताल में दम तोड़ा है। उसने बताया कि साकीनाका में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया गया और लोहे की रॉड से बर्बरता से हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस बाबत 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'