लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में विस्तार से पहले थावरचंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के गवर्नर, 8 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2021 16:57 IST

राज्य सभा सांसद और केंद्र में मंत्री थावर चंद गहलोत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक का राज्यपाल बनाया है। वहीं बांडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल विस्तार से पहले थावरचंद गहलोत की छुट्टी, कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गएबांडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का गवर्नर नियुक्त किया गया हैहरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है

नई दिल्ली: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। 

हरिबाबू कंबापति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्रनाथ विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। यह नियुक्तियां और बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की अटकलें चल रही हैं।

मिजोरम के गवर्नर पीएस श्रीधरण को गोवा भेजा गया है। साथ ही हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड स्थानांतरित किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।

अभी मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास है। राज्यसभा के सदस्य एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किये जाने को मंजूरी प्रदान की है।

मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को स्थानांतरित कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां इनके राज्यपाल के रूप में पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

बता दें कि सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार 7 या 8 जुलाई को हो सकता है। इसे लेकर कई दिनों से अकटलें जारी हैं। माना जा रहा है कि 17 से 22 नए मंत्रियों को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। पिछले कई दिनों से सभी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी हो रही थी।

इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष मंत्रियों और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के साथ मंगलवार शाम अहम बैठक करने वाले हैं। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह समेत राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम चर्चा हो सकती है।

गोवा को विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मिला पूर्णकालिक राज्यपाल

गोवा को फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पी श्रीधरन पिल्लई के रूप में पूर्णकालिक राज्यपाल मिला है। अगस्त 2020 में सत्यपाल मलिक का मेघालय स्थानांतरण होने के बाद से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गोवा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। गोवा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने से पहले पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ''श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई जी को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई। हमारे खूबसूरत राज्य में उनके स्वागत को लेकर उत्सुक हूं।'' इस बीच, गोवा के पूर्व विधासनभा अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए भाजपा नेता राजेंद्र अर्लेकर ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामान्य कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।

अर्लेकर (67) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उन्हें उनकी नयी जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ''मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुझे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति के बारे में सूचित किया। एक अधिसूचना जारी कर दी गई है।'' अर्लेकर 2012 से 2015 के बीच गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा