लाइव न्यूज़ :

इंदौर हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्ति को दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 14:42 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश),15 सितंबर इंदौर हवाई अड्डे पर बुधवार को कोविड-19 की जांच के दौरान संक्रमित पाए गए 26 वर्षीय व्यक्ति को एअर इंडिया की इंदौर-दुबई की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया, "तय प्रक्रिया के तहत इंदौर-दुबई उड़ान के हर यात्री की देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। बुधवार को 117 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 26 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया।"

मालाकार ने बताया कि यह व्यक्ति रोजगार के लिए दुबई जा रहा था।

उन्होंने बताया, "हमने इस व्यक्ति को शहर के खंडवा रोड स्थित देखभाल केंद्र भेज दिया है। उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।"

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित