लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:50 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30) को आतंकवादियों ने शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी। उन्होंने बताया कि साह की मौके पर ही मौत हो गई।

साह श्रीनगर में गोलगप्पा बेचते थे और उनका सपना बिहार में मौजूद परिवार को गरीबी से निकालना था जो उनकी मौत के साथ टूट गया है।

चश्मदीदों ने बताया कि पिस्तौल से लैस आतंकवादी ने साह के ठेले को रोका और करीब से उनपर गोली मारी जिससे मौके पर ही साह की मौत हो गई।

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया, ‘‘ वह मेहनती व्यक्ति था। उसका सपना बिहार में अपने परिवार को गरीबी से निकालने की थी लेकिन उसके सपने की आज मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया साह रोज पार्क के गेट पर बिना नागा किए अपना ठेला लगाता था।

स्थानीय निवासी ने बताया,‘‘साह का कारोबार अच्छा चल रहा था। लोग उसे पसंद करते थे इसलिए उसका काम चल रहा था। वह अकसर अपने प्रदेश और गृह नगर की गरीबी की बात करता था।’’

साह की पहचान पुलिस ने खून से लथपथ उसके शव के पास मिले आधार कार्ड से की।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पेशे से कारपेंटर सगीर अहमद को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में अस्पताल में अहमद की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि ये हत्याएं ऐसे समय हुई हैं जब पुलिस ने दावा किया है कि उसने पिछले सप्ताह अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल तीन आतंकवादियों को गत 24 घंटे के भीतर मार गिराया है।

भाजपा ने इन हत्याओं की निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि दो गैर स्थानीय लोगों की हत्याएं निंदनीय और स्तब्ध करने वाली हैं। उन्होंने पुलिस से आह्वान किया कि वह हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाए।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इन हत्याओं की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज श्रीनगर में रेहड़ी लगाने वाले अरविंद कुमार की आतंकी हमले में मौत की कड़ी निंदा करता हूं। यह आम नागरिकों को निशाना बनाने का एक और मामला है। अरविंद कुमार श्रीनगर कमाई और अवसर की तलाश में आए थे और यह अफसोसनाक है कि उनकी हत्या कर दी गई।’’

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने हमले को कायराना करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी तरह विशुद्ध आतंकवाद है। एक बार फिर ईदगाह में गैर स्थानीय रेहड़ी वाले की हत्या कर दी गई। कोई कितना कायरना हरकत कर सकता है।’’

गौरतलब है कि पिछले महीने भी श्रीनगर के हवाल इलाके में ठेला लगाने वाले वीरेंद्र पासवान की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू