लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी पर आतंकवादी हमले की आशंका, पत्रकार के भेष में आ सकता है आतंकी, पुलिस ने उठाया ये कदम

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2020 15:18 IST

खुफिया विभाग के क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि हमारे अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि सुरक्षा एजेंसियों को मुख्यमंत्री पर हमले की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देएलर्ट के मद्देनजर गोरखपुर पुलिस ने शहर के पत्रकारों की सूची लेकर उनके पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। अलर्ट के बाद पुलिस अब पत्रकारों के लिए आई-कार्ड जारी करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकवादी हमले की आशंका है। जिसको लेकर यूपी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। इंटलीजेंस विभाग ने दो महीने पहले ही ये अलर्ट पुलिस को दे दिया था। इंटेलिजेंस से जुड़े सूत्रों ने यह भी अलर्ट जारी किया है कि हमला कोई पत्रकार की भेष में भी कर सकता है। इंटेलिजेंस के सूत्रों के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पत्रकार के रूप में कोई हमला कर सकता है। अलर्ट के बाद पुलिस अब पत्रकारों के लिए आई-कार्ड जारी करने जा रही है। ये आई-कार्ड उनको दिया जाएगा जो सीएम योगी का कार्यक्रम को कवर करते हैं। 

इस एलर्ट के मद्देनजर गोरखपुर पुलिस ने शहर के पत्रकारों की सूची लेकर उनके पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें पत्रकारों के पहचान पत्र के साथ उनके फोटो लगाए जाएंगे और खुफिया जांच भी कराई जाएगी। पहचान पत्र वाले पत्रकार ही गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की कवरेज कर पाएंगे। 

खुफिया विभाग के क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि हमारे अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि सुरक्षा एजेंसियों को मुख्यमंत्री पर हमले की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैसे मुख्यमंत्री को किसी पत्रकार से कोई खतरा नहीं है लेकिन कोई भी असामाजिक तत्व पत्रकार के रूप में ने आ जाए इसलिये सुरक्षा की दृष्टि से हम मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के फोटो लेकर उनके पहचान पत्र बना रहे हैं ताकि हम उनकी पहचान कर सकें। 

खुफिया विभाग के क्षेत्राधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकारों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की जांच के बाद ही उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया