लाइव न्यूज़ :

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में तनातनी!, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का न्योता क्यों मांगें?", अखिलेश यादव ने क्यों कहा ऐसा जानिए यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2024 14:52 IST

अखिलेश यादव ने कांग्रेस की महत्वाकाक्षी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बारे में दावा किया कि उन्हें इस यात्रा का कोई आमंत्रण नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसीटों के बंटवारे को लेकर बढ़ते असंतोष और मतभेदों के बीच विपक्षी गुट 'इंडिया' में भारी तनातनी अखिलेश यादव ने दावा किया कि उन्हें राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का न्योता नहीं मिला हैसपा प्रमुख ने कहा कि कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हमें निमंत्रण नहीं मिलता है

बलरामपुर: लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर बढ़ते असंतोष और मतभेदों के बीच विपक्षी गुट 'इंडिया' में तनातनी खबरें आ रही हैं।

गठबंधन के घटक दलों के मध्य कड़वाहट की झलक उस समय देखने को मिली, जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की महत्वाकाक्षी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बारे में दावा किया कि उन्हें इस यात्रा का कोई आमंत्रण नहीं मिला है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पत्रकारों द्वारा बीते शनिवार को यह सवाल पूछने पर कि क्या वह उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके लिए हमें निमंत्रण नहीं मिलता है। हमें भला उसका निमंत्रण क्यों मांगना चाहिए?"

मालूम हो कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' वर्तमान में पांच राज्यों को कवर कर चुकी है और 14 फरवरी को यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यात्रा इस समय झारखंड में रुकी हुई है, जो सत्ता परिवर्तन के कारण हुई राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहा है।

कथित भूमि घोटाले के सिलसिले में ईडी द्वारा कई समन भेजे गए हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया और केंद्रीय एजेंसी द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद से झारखंड में सत्ता परिवर्तन हुआ है और सात बार के विधायक झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इससे पहले रविवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' झारखंड के धनबाद में पहुंची। जहां आयोजित रैली में बोलते हुए वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई 'भाजपा लोगों' के दिलों में 'नफरत' के खिलाफ है।

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई। यह यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

यह यात्रा 6,713 किमी की दूरी तय करेगी, जिसमें 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल होंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही यह यात्रा 67 दिनों के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राअखिलेश यादवराहुल गांधीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील