कानपुर में तापमान शून्य पर पहुंचा, समूचे उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी

By भाषा | Published: December 31, 2019 11:05 PM2019-12-31T23:05:35+5:302019-12-31T23:05:35+5:30

आंचलिक मौसम केन्द्र के मुताबिक मंगलवार को कानपुर नगर में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम पारा शून्य के नजदीक क्रमश: 0.2 और 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Temperature reaches zero degree celsius in Kanpur, cold wave continues across Uttar Pradesh | कानपुर में तापमान शून्य पर पहुंचा, समूचे उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है और पछुआ हवा के कारण हवा में गलन की वजह से कानपुर में पारा शून्य तक लुढ़क गया।वहीं बहराइच तथा लखनऊ में भी तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है और पछुआ हवा के कारण हवा में गलन की वजह से कानपुर में पारा शून्य तक लुढ़क गया। वहीं बहराइच तथा लखनऊ में भी तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया।

आंचलिक मौसम केन्द्र के मुताबिक मंगलवार को कानपुर नगर में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम पारा शून्य के नजदीक क्रमश: 0.2 और 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फुरसतगंज में 1.4, बाराबंकी में 1.6 और झांसी में 1.8, फतेहपुर में 2.2, सुलतानपुर में 2.4, बरेली में 2.5, चुर्क में 2.6 और बांदा में तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में विभिन्न स्थानों पर शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।

Web Title: Temperature reaches zero degree celsius in Kanpur, cold wave continues across Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे