दिल्ली में आज 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 118 साल का रिकॉर्ड टूटा, साल का सबसे ठंडा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 28, 2019 08:21 AM2019-12-28T08:21:52+5:302019-12-28T08:21:52+5:30

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Temperature of 2.4°C recorded in Delhi at 6:10 am, today says IMD | दिल्ली में आज 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 118 साल का रिकॉर्ड टूटा, साल का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में आज 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, 118 साल का रिकॉर्ड टूटा, साल का सबसे ठंडा दिन

Highlights इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना रहने की उम्मीद है।दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतलहर की गिरफ्त में आई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे पहले 1997 में इतनी लंबी ठंड पड़ी थी। 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। वायु की धीमी गति, उच्च आर्द्रता स्तर और ठंडे मौसम के कारण शहर में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ (373) की श्रेणी में दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिसंबर का महीना 1901 के बाद से दूसरा सबसे ठंडा महीना रहने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929, 1961 और 1997 में रहा है।’’ इस साल दिसंबर माह में गुरुवार तक औसत अधिकतम तापमान 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके 31 दिसंबर तक 19.15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर ऐसा होता है तो यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर होगा। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ दिल्ली में लगातार 14वें दिन कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब ऐसे ही लगातार 13 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। 

वर्ष 1992 के बाद दिल्ली में कड़ाके की ठंड केवल 1997, 1998, 2003 और 2014 में पड़ी थी। अगले सप्ताह हवा की दिशा में बदलाव के कारण राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार एक "शीत दिवस" तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो और "गंभीर शीत दिवस" तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर 

Web Title: Temperature of 2.4°C recorded in Delhi at 6:10 am, today says IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे