लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: बजट सत्र खत्म होने तक भाजपा के तीन विधायक विधानसभा से निलंबित, विरोध प्रदर्शन की कर रहे थे तैयारी

By विशाल कुमार | Updated: March 7, 2022 12:53 IST

भाजपा के तीन विधायक बजट और सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करना चाहते थे, क्योंकि टीआरएस ने बजट सत्र की शुरुआत में परंपरागत तौर पर राज्यपाल के भाषण को नहीं कराने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिलंबित करने का प्रस्ताव सत्तारूढ़ टीआरएस के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने पेश किया था।तीनों विधायक बजट और सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करना चाहते थे।टीआरएस ने बजट सत्र की शुरुआत में परंपरागत तौर पर राज्यपाल के भाषण को नहीं कराने का फैसला किया था।

हैदराबाद:तेलंगाना में भाजपा के तीन विधायकों टी. राजा सिंह, एम. रघुनंदन सिंह राव और एतेला राजेंद्र को सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित कर दिया गया। तीनों भाजपा विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने पेश किया था।

तेलंगाना विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर, मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने बजट सत्र के अंत तक तीनों सदस्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया।

भाजपा के तीन विधायक बजट और सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करना चाहते थे, क्योंकि टीआरएस ने बजट सत्र की शुरुआत में परंपरागत तौर पर राज्यपाल के भाषण को नहीं कराने का फैसला किया था।

इससे पहले टीआरएस ने कहा था कि राज्यपाल के अभिभाषण की जरूरत नहीं है, क्योंकि बजट सत्र पिछले सत्र पहले से ही जारी है, और वह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि राज्यपाल कार्यालय के बयान में कहा गया है कि अगर विधानसभा का सत्र पांच महीने बाद होता है तो इसे नया सत्र माना जाएगा।

तेलंगाना में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने इस फैसले की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार राज्य के संवैधानिक संरक्षक के प्रति 'अपमानजनक रवैया' दिखा रही है।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?