चिदंबरम के बाद कांग्रेस की इस वरिष्ठ महिला नेता पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 30, 2019 01:47 PM2019-08-30T13:47:24+5:302019-08-30T13:47:24+5:30
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी की हंसी का पीएम मोदी ने मजाक बनाया था जिसके बाद वो सुर्खियों में रही थी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। यह वारंट चार साल पुराने धोखाधड़ी के एक मामले में जारी किया गया है। खम्मम जिले के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट ने यह वारंट जारी किया।
क्या है मामला
रेणुका चौधरी के खिलाफ कलावती नाम की महिला ने धोखाधड़ी की याचिका कोर्ट में दायर की थी। रेणुका चौधरी ने आरोपों को नकारते हुए कोर्ट का नोटिस वापस भेज दिया। इसके अलावा पुलिस जांच में भी सहयोग करने से इनकार कर दिया। इसके बाद खम्मम की प्रथम श्रेणी कोर्ट ने शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया है।
Telangana: Non-bailable warrant issued against Congress leader Renuka Chowdhury in connection with a 4-year-old cheating case registered in Khammam. pic.twitter.com/TtqnYR9HjA
— ANI (@ANI) August 30, 2019
मजाक ने बनाया चर्चित
बता दें कि रेणुका चौधरी की हंसी का पीएम मोदी ने मजाक बनाया था जिसके बाद वो सुर्खियों में रही थी। दरअसल, राज्यसभा के एक सत्र के दौरान रेणुका के जोर से हंसने पर सभापति नायडू ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि रेणुका को कुछ मत कहिए। रामायण सीरियल के बाद अब ऐसी हंसी सुनाई दी है।