लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के हजूराबाद उपचुनाव से पहले छह से 10 हजार में खरीदे जा रहे वोट, कांग्रेस का TRS और भाजपा पर आरोप

By शीलेष शर्मा | Updated: October 29, 2021 19:12 IST

कांग्रेस ने तेलंगाना के हजूराबाद विधान सभा उपचुनाव को रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है की टीआरएस और भाजपा वोटों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: तेलंगाना के हजूराबाद विधान सभा चुनाव को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। हंगामे का कारण इस विधान सभा क्षेत्र में छह से दस हजार नगद रुपये देकर मतदाताओं के वोट की खरीद फरोख्त के लग रहे आरोप हैं। 

यह मामला जब टीवी न्यूज़ चैनल, समाचार पत्रों और सोशल मीडिया की सुखियां बना तो कांग्रेस ने इसे तुरंत लपक लिया। कांग्रेस का आरोप है की टीआरएस और भाजपा हजूराबाद में इन वोटों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं।  

माणिक टैगोर, वामशी रेड्डी और रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग से मुलाक़ात की। साथ ही सबूत के तौर पर उन दस्तावेजों को भी रखा जिसके आधार पर वोटों की खरीद का दावा किया जा रहा है।  

कांग्रेस की मांग थी की हजूराबाद उप चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए और पूरे मामले की आयोग जांच कराये। उल्लेखनीय है कि चुनाव वाले अन्य राज्यों से भी कुछ इसी तरह की खबर मिल रही हैं जिनको लेकर राजनीतिक दल पिछले कुछ दिनों से लगातार चुनाव आयोग पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाने में जुटे हैं।  

टॅग्स :तेलंगानाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह