लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: FM रेडियो से मनोरंजन के बाद अब कैदियों के लिए जेल में बन रहा खुला जिम

By भाषा | Updated: June 16, 2019 14:28 IST

कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए शुरू की गई पहल के तहत यह व्यायामशाला, राज्य में अपनी तरह की पहली फिटनेस सुविधा होगी।

Open in App

एफएम रेडियो सेवा के माध्यम से जेल के कैदियों को मनोरंजन प्रदान करने के बाद, अब तेलंगाना कारागार विभाग संगारेड्डी जिला कारागार में कैदियों के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक खुला जिम स्थापित कर रहा है।

कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए शुरू की गई पहल के तहत यह व्यायामशाला, राज्य में अपनी तरह की पहली फिटनेस सुविधा होगी। यह पहल सलाखों के पीछे रह रहे कैदियों की शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए एक उपयोगी कार्यक्रम के तौर पर भी काम करेगी।

संगारेड्डी जिला कारागार के अधीक्षक नवाब शिव कुमार गौड़ ने फोन पर पीटीआई को बताया, ‘‘तेलंगाना में कई नगरपालिकाओं ने सार्वजनिक पार्कों में खुले जिम शुरू किए हैं। हमने सोचा कि क्यों न इसे जेलों में भी शुरू किया जाए? शारीरिक व्यायाम के प्रति कैदियों को प्रेरित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।’’ जेल में रह रहे 240 कैदी पहले से ही योग, शारीरिक प्रशिक्षण और परेड गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं।

गौड़ ने कहा कि संगारेड्डी जिला जेल भारत की मॉडल जेलों में से एक है, जिसे मॉडल जेल मैनुअल के अनुसार बनाया गया है।

टॅग्स :तेलंगानाजेलआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे