लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में PM मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, तेलंगाना गठन के बयान पर टीआरएस ने बायकॉट किया

By विशाल कुमार | Updated: February 10, 2022 12:46 IST

उपसभापति हरिवंश ने कहा कि नोटिस फिलहाल राज्यसभा के सभापति के समक्ष विचाराधीन है और जब तक वह इसे मंजूर नहीं करते, तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकती। इसका विरोध करते हुए, बाद में टीआरएस के सदस्यों ने सदन से बायकॉट किया।

Open in App
ठळक मुद्देउपसभापति हरिवंश ने कहा कि नोटिस फिलहाल राज्यसभा के सभापति के समक्ष विचाराधीन है।इसका विरोध करते हुए, बाद में टीआरएस के सदस्यों ने सदन से बायकॉट किया।

नई दिल्ली:तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंध्र प्रदेश के विभाजन के संदर्भ में पिछले दिनों राज्यसभा में दिए गए एक बयान को लेकर बृहस्पतिवार को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और उस पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

उपसभापति हरिवंश ने कहा कि नोटिस फिलहाल राज्यसभा के सभापति के समक्ष विचाराधीन है और जब तक वह इसे मंजूर नहीं करते, तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकती। इसका विरोध करते हुए, बाद में टीआरएस के सदस्यों ने सदन से बायकॉट किया।

सुबह जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई, उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और शून्य काल के लिए राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा का नाम पुकारा। 

इसी बीच, टीआरएस सदस्य के केशव राव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का एक नोटिस दिया है। उन्होंने इस पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर उपसभापति ने कहा कि उनका नोटिस आज ही मिला है और वह सभापति के समक्ष विचाराधीन है। 

उन्होंने कहा, ‘‘सभापति इस पर निर्णय लेंगे।’’ इसके बाद टीआरएस सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया। टीआरएस सदस्यों को कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों का साथ मिला। कांग्रेस के आनंद शर्मा भी अपनी सीट पर खड़े होकर कुछ कहते देखे गए लेकिन उपसभापति ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषाधिकार के मामले को सभापति की मंजूरी के बाद ही कोई सदस्य सदन में उठा सकता है, इसलिए मैं आपको इजाजत नहीं दूंगा।’’ 

उपसभापति ने आसन के समक्ष हंगामा कर रहे सदस्यों को अपनी सीट पर लौटने का आग्रह किया और फिर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने का मौका दिया। 

खड़गे ने कहा, ‘‘तेलंगाना के लिए आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पर अगर प्रधानमंत्री ऐसी टिप्पणी करते हैं... जो विधेयक दोनों सदनों में पास हुआ और निर्णय लिया गया...और जिसके लिए हजारो लोगों ने कुर्बानी दी।’’ 

खड़गे अभी बोल ही रहे थे कि उपसभापति ने उन्हें रोका और शून्य काल आरंभ कर दिया। इसके बावजूद खड़गे बोलते रहे लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा सकी। इस दौरान टीआरएस के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। बाद में टीआरएस के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए आठ फरवरी को कहा था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ‘‘बहुत शर्मनाक’’ तरीके से आंध्रप्रदेश का विभाजन किया था।  उन्होंने कहा था, ‘‘माईक बंद कर दिये गये। मिर्ची स्प्रे की गई, कोई चर्चा नहीं हुई। क्या यह तरीका ठीक था क्या? क्या यह लोकतंत्र था क्या?’’

टॅग्स :राज्य सभातेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण