लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना 'महागठबंधन' में सीटों का फॉर्मूला तय, कांग्रेस 90 तो बाकी 29 सीटों का ऐसे होगा बंटवारा!

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 1, 2018 09:49 IST

तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होना है। 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी।

Open in App

आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी के 29 सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों तेदेपा, टीजेएस और भाकपा के लिए छोड़ सकती है। 

इन चारों दलों के सूत्रों ने के मुताबिक पार्टियों ने विचार-विमर्श के कर तेदेपा को 15 सीटों की पेशकश की है, प्रोफेसर कोडान्दाराम के नेतृत्व वाले तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) को नौ सीटें और भाकपा को पांच सीटों की पेशकश की गई है।

तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी आर. सी. खुंटिया ने हर दल द्वारा लड़े जाने वाले सीटों की संख्या पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया, लेकिन कहा कि सीट बंटवारे के फार्मूला पर एक- दो दिनों के अंदर घोषणा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची और चुनाव घोषणा पत्र जारी करने की योजना बना रही है।

कांग्रेस प्रभारी आर. सी. खुंटिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया, ''मसौदा (घोषणा पत्र) तैयार है। हमें इसे कांग्रेस के पास भेजना होगा (मंजूरी के लिए)। हम इसे एक नवम्बर तक जारी करने का प्रयास कर रहे हैं। एक या दो नवम्बर तक 60 से 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।''

तेलंगाना में चुनाव की तारीख 

तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होना है। 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।  

राज्य में आचार संहिता लागू है। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी उम्मीदवार को चुनाव आयोग ने 28 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी है। इससे पहले तेलंगाना में मई 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इनका कार्यकाल जुलाई 2019 तक था। लेकिन उन्होंने राज्य में महौल को देखते हुए करीब आठ से नौ महीने पहले ही अपनी विधानसभा भंग दी थी। ताकि राज्य में जल्दी चुनाव कराए जा सके। चुनाव आयोग ने उसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए तेलंगाना चुनाव का ऐलान किया है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावकांग्रेसतेलगु देशम पार्टीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम