लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: नतीजों से पहले बीजेपी ने टीआरएस के साथ जाने के दिए संकेत, कांग्रेस ने भी ओवैसी को किया याद

By विकास कुमार | Updated: December 9, 2018 15:47 IST

भाजपा के टीआरएस को ऑफर देने के बाद कांग्रेस पार्टी भी हरकत में आ गई है। तेलंगाना कांग्रेस के नेता जी. एन.रेड्डी ने कहा है कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता है। यदि चंद्रशेखर राव भाजपा के साथ जाते हैं तो एआईएमआईएम भी कांग्रेस के साथ आ सकती है।

Open in App

तेलंगाना चुनाव में वोटिंग के बाद 11 दिसंबर को नतीजे आने हैं लेकिन उससे पहले ही राज्य में जोड़-तोड़ की रणनीति बननी शुरू हो गई है। चुनाव के दौरान के. चंद्रशेखर राव को भ्रष्ट बताने वाली भारतीय जनता पार्टी के सुर बदल गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के.लक्ष्मण ने टीआरएस के साथ जाने के संकेत दिए हैं।

उन्होंने कहा,  ''अगर राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती है तो भाजपा टीआरएस को समर्थन देने के लिए तैयार है, भाजपा किसी भी कीमत पर ओवैसी और कांग्रेस को समर्थन नहीं देगी। अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमांड ही लेगा।''

हालांकि, टीआरएस ने कहा है कि उन्हें किसी के समर्थन की जरुरत नहीं है। और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दम पर सरकार बना लेंगे।

भाजपा के टीआरएस को ऑफर देने के बाद कांग्रेस पार्टी भी हरकत में आ गई है। तेलंगाना कांग्रेस के नेता जी. एन. रेड्डी ने कहा है कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता है। यदि चंद्रशेखर राव भाजपा के साथ जाते हैं तो एआईएमआईएम भी कांग्रेस के साथ आ सकती है। 

एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं 

तेलंगाना में एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक टीआरएस (TRS)बहुमत हासिल कर सकती है और इसी के साथ ही चंद्रशेखर राव की राज्य की सत्ता में दोबारा वापसी हो सकती है।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में टीआरएस इस बार के विधानसभा चुनाव में 66 सीटें जीत सकती है तो वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस को दिखाया गया है।

कांग्रेस के तेलंगाना में 37 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान है। जबकि बीजेपी को यहां महज 7 सीटें ही मिलेगी। 

इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भी तेलंगाना में टीआरएस को पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए दिखाया गया है। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक तेलंगाना में टीआरएस 79-91 सीटें जीत सकती है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को 21-33 सीटें मिलने की बात कही गई है। साथ ही बीजेपी के 1-3 सीट पर ही सिमट कर रह जाने के संकेत है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना राष्ट्र समितिअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब