तेलंगाना चुनाव: फर्जी तरीके से वोटर आईडी हासिल कर वोट देने वाले रोहिंग्या होंगे गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 7, 2018 02:48 AM2018-12-07T02:48:13+5:302018-12-07T02:48:13+5:30

तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2018: हैदराबाद पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि यदि किसी रोहिंग्या के पास मतदाता पहचान पत्र पाया गया और वह सात दिसंबर को मतदान केंद्र पर आया तो उसे बेहिचक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Telangana election 2018: Rohingyas warned against casting votes | तेलंगाना चुनाव: फर्जी तरीके से वोटर आईडी हासिल कर वोट देने वाले रोहिंग्या होंगे गिरफ्तार

तेलंगाना चुनाव: फर्जी तरीके से वोटर आईडी हासिल कर वोट देने वाले रोहिंग्या होंगे गिरफ्तार

Highlightsइससे पहले निगम ने कहा था कि मतदाता सूची में करीब 190 लोगों के रोहिंग्या होने का संदेह है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

भारत का नागरिक होने के बारे में फर्जी कागजात के जरिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) हासिल कर वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर आने वाले रोहिंग्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार के यह चेतावनी दी। 

ग्रेटर हैदराबद नगर निगम ने अपने क्षेत्र में 105 रोहिंग्या की पहचान की है जिन्होंने खुद को भारत का नागरिक बताते हुए झूठी जानकारी देकर मतदाता पहचान पत्र हासिल किया है। 

हैदराबाद पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने बताया कि यदि किसी रोहिंग्या के पास मतदाता पहचान पत्र पाया गया और वह सात दिसंबर को मतदान केंद्र पर आया तो उसे बेहिचक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इससे पहले निगम ने कहा था कि मतदाता सूची में करीब 190 लोगों के रोहिंग्या होने का संदेह है। 

निगम की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह समुदाय 2012 से शरणार्थी के तौर पर भारत आया और 2013 से हैदराबाद में घुस आया। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

विधानसभा चुनाव में तेरास और भाजपा अकेले ही किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं कांग्रेस तथा तेलुगुदेशम पार्टी के ‘पीपल्स फ्रंट’ में भाकपा और तेलंगाना जन समिति भी शामिल हैं। 

Web Title: Telangana election 2018: Rohingyas warned against casting votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे