लाइव न्यूज़ :

केसीआर ने दिया सबको मुंहतोड़ जवाब, कहा- मैं सिर्फ तेलंगाना के लोगों का ‘एजेंट हूं

By भाषा | Updated: December 3, 2018 20:18 IST

तेलंगाना में सात दिसम्बर को चुनाव होने वाले हैं और इसके नतीजे 11 दिसम्बर को आएंगे।

Open in App

भाजपा की ‘बी टीम’ और कांग्रेस के ‘एजेंट’ होने के आरोपों के बीच टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि वह तेलंगाना के लोगों के ‘एजेंट’ हैं न कि किसी ओर के।राव ने कहा, ‘‘ वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि केसीआर सोनिया गांधी के एजेंट हैं। राहुल गांधी आए और कहा कि केसीआर (राव को केसीआर कहते हैं) नरेंद्र मोदी की ‘बी’ टीम है। मैं किसका एजेंट हूं? एजेंटों की कहानी क्या है।’’ सूर्यपेट जिले के कोडाद शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे सिर्फ एक चीज़ कहनी है... केसीआर तेलंगाना के लोगों का एजेंट है न कि किसी ओर का।’’ कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी, राव और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ‘एक’ हैं। गांधी ने तेलंगाना के लोगों से उनके ‘झांसे’ में नहीं आने का आग्रह किया।उन्होंने यह भी दावा किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) भाजपा की ‘बी’ टीम है और राव, मोदी की ‘तेलंगाना रबड़ स्टैंप’ के तौर पर काम कर रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ ओवैसी की एआईएमआईएम भाजपा की ‘सी’ टीम है जिसका काम भाजपा/केसीआर विरोधी वोटों को बांटना है।’’ मोदी ने पिछले मंगलवार को कांग्रेस और टीआरएस को एक सिक्के के दो पहलू बताया था।कोडाद की रैली में राव ने तेलंगाना में बिजली की किल्लत के संबंध में मोदी की कथित टिप्पणी की भी आलोचना की।उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना देश का एक मात्र राज्य है जो किसानों को 24 घंटे निशुल्क बिजली देता है।राव ने पूछा, ‘‘ नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार 19 राज्यों में है। क्या आप किसी राज्य में किसानों को 24 घंटे निशुल्क बिजली दे रहे हैं?’’ तेलंगाना में शुक्रवार को मतदान है।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत