लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव के कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बदली रणनीति, मो. अजहरुद्दीन को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 30, 2018 15:37 IST

तेलंगाना विधानसभा का चुनाव 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के कारण अब राज्य विधानसभा का चुनाव चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं राजस्थान के साथ ही हो रहा है।

Open in App

तेलंगाना विधानसभा चुनाव सात दिसंबर को होने वाले हैं। इसी बीच कांग्रेस ने  एक बड़ा ऐलान किया है। पूर्व सांसद और पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन को तेलंगाना कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी के साथ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को एआईसीसी का सचिव भी नियुक्त किया है। 

मो. अजहरुद्दीन ने तेलंगाना से चुनाव लड़ने की जताई थी इच्छा 

गौरतलब है कि अजहरुद्दीन ने 2019 की लोकसभा चुनाव अपने राज्य तेलंगाना से लड़ने की इच्छा जताई है।  मो. अजहरुद्दीन कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से 2009 में चुनाव लड़ चुके हैं। 

कांग्रेस का दावा- हमारी पार्टी कम से कम 75 सीटें जीतेगी

बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष पोन्नम प्रभाकर गौड़ ने कहा कि कांग्रेस एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच सीधी लड़ाई है और सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कहीं से भी परिदृश्य में नहीं है।

कांग्रेस ने 2014 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। पार्टी इस बार तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ हुए महागठबंधन का हिस्सा है।

गौड़ ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘महागठबंधन कोई प्रयोग नहीं है और हमें उम्मीद है कि इसे कामयाबी मिलेगी। हमारी पार्टी कम से कम 75 सीटें जीतेगी।’’ 

11 दिसंबर को चुनाव के नतीजे

टीआरएस प्रमुख एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर की पार्टी ने 107 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस महागठबंधन के तहत 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

तेलंगाना विधानसभा का चुनाव 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के कारण अब राज्य विधानसभा का चुनाव चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं राजस्थान के साथ ही हो रहा है।

पांच राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि अन्य तीन राज्यों में मतदान हो चुके हैं। सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है।

टॅग्स :मोहम्मद अज़हरुद्दीनविधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत