लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: बीजेपी ने 28 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, शाह और मोदी की अगुवाई में लिया गया फैसला

By भाषा | Updated: November 3, 2018 05:06 IST

तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होंगे। 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

Open in App

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 28 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है । अविभाजित आंध्र प्रदेश के विधायकों बी बी रेड्डी और ई लक्ष्मीनारायण भाजपा की दूसरी सूची में प्रमुख हैं । हैदराबाद के कारवान विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके रेड्डी अब राजेंद्रनगर से चुनाव लड़ेंगे ।लक्ष्मीनारायण निजामाबाद शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमायेंगे, जहां का प्रतिनिधित्व वह पहले कर चुके हैं । तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर रही है । पार्टी ने 20 अक्टूबर को 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी ।प्रदेश में 119 विधानसभा क्षेत्र हैं जहां सात दिसंबर को चुनाव होना है । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा प्रमुख अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया गया था ।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, राजनाथ सिंह मौजूद थे

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं तथा कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया था । टिकट की घोषणा होने के साथ ही समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया । इसमें वे लोग शामिल हैं, जो टिकट के दावेदार थे और जिन्हें टिकट नहीं मिला ।

चुनाव की तारीख

तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होंगे। 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।   

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब