लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की जगह केसीआर ने की यशवंत सिन्हा की अगवानी, हैदराबाद में बीजेपी-टीआरएस आमने-सामने

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 2, 2022 16:21 IST

हैदराबाद की सड़कों पर भी बीजेपी-टीआरएस के बीच छिड़े पोस्टर वार को देखा जा सकता है. बीजेपी ने जहां केंद्र की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कटआउट और बैनर लगाए हैं, वहीं टीआरएस ने केसीआर और यशवंत सिन्हा के पोस्टर लगाए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर ने नहीं की पीएम मोदी की अगवानीयशवंत सिन्हा ने तेलंगाना को बताया 'चमत्कार'हैदराबाद की सड़कों पर छिड़ा पोस्टर वार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज देश की सत्ता पर काबिज बीजेपी और राज्य में सरकार चला रही तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के बीच शक्ति प्रदर्शन देखने मिल रहा है. हैदराबाद में जहां बीजेपी अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है, जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंच चुके है तो वहीं तेलंगाना राष्ट्रीय समिति ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन में रैली का भी ऐलान किया हुआ है. 

हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर ने नहीं की पीएम मोदी की अगवानी

हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे में जहां यशवंत सिन्हा के स्वागत के लिए टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव खुद मौजूद रहे तो वहीं कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्य के तमाम बीजेपी नेता बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचे थे.

यशवंत सिन्हा के हैदराबाद पहुंचने पर टीआरएस ने शहर में भव्य बाइक रैली निकालकर सिन्हा का स्वागत किया तो वहीं इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के हैदराबाद पहुंचने पर भी भारतीय जनता पार्टी ने भी रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था. 

यशवंत सिन्हा ने तेलंगाना को बताया 'चमत्कार'

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए टीआरएस के सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की जमकर तारीफ की. सिन्हा ने कहा कि इतने कम समय में तेलंगाना का विकास अचंभित करने वाला है. सिन्हा के मुताबिक तेलंगाना को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करवाने का श्रेय मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को ही जाता है.

हैदराबाद की सड़कों पर छिड़ा पोस्टर वार

हैदराबाद की सड़कों पर भी बीजेपीृ-टीआरएस के बीच छिड़े पोस्टर वार को देखा जा सकता है. बीजेपी ने जहां केंद्र की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कटआउट और बैनर लगाए हैं, वहीं टीआरएस ने केसीआर और यशवंत सिन्हा के पोस्टर लगाए हैं.

शहर में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों समेत 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के बड़े नेता शिरकत करेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानाके चंद्रशेखर रावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल