लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, सुशील मोदी ने कहा- ये दिन में सपने देखने वालों की बैठक है

By शिवेंद्र राय | Updated: August 31, 2022 15:59 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज पटना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। के चंद्रशेखर राव ने इस दौरान गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार दौरे पर हैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर रावनीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात कीसुशील मोदी ने दिन में सपने देखने वालों की मुलाकात बताया

पटना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।के चंद्रशेखर राव की नीतीश कुमार से मुलाकात को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों एक साथ लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

नीतीश कुमार और के चंद्रशेखर राव की मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इसे "दो दिन में सपने देखने वालों का मिलन" कहा है। दोनो नेताओं की मुलाकात पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह दो ऐसे नेताओं की बैठक है जो एक साथ हैं, जो अपने-अपने राज्यों में अपना आधार खो रहे हैं और देश का प्रधान मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं।

सुशील मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा कि यह दिन में सपने देखने वाले दो ऐसे नेताओं की बैठक है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने टिक नहीं सकते हैं। सुशील मोदी ने विपक्षी एकता का नवीनतम कॉमेडी शो करार दिया।

बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ कर राजद के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार को 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा करने की तैयारी हो रही है। हालांकि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का समर्थन करेगी, इसकी संभावना कम ही है। के चंद्रशेखर राव से नीतीश कुमार की मुलाकात को तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है। 

अपने बिहार दौरे के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवार को 10 लाख रुपये और मृत प्रवासी श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के चेक सौंपें।

टॅग्स :नीतीश कुमारके चंद्रशेखर रावबिहारतेलंगानातेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया