लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस को झटका, विधायक रेड्डी ने दिया इस्तीफा, कहा-टीआरएस के पारिवारिक शासन को समाप्त कर सकती है बीजेपी

By भाषा | Updated: August 15, 2022 18:23 IST

Telangana Assembly Elections 2023: राजनीतिक विश्लेषक टी. रवि ने कहा कि भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती है क्योंकि हारने की सूरत में टीआरएस का विकल्प होने का उसका (भाजपा) अभियान प्रभावित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में बढ़त मिल सकती है।राजगोपाल रेड्डी ने आठ अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, स्वीकार कर लिया था। भाजपा को रोकने के लिए चुनाव जीतने के लिए उत्सुक है।

हैदराबादः कांग्रेस के विधायक के. राजगोपाल रेड्डी के अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही तेलंगाना में सियासी पारा चढ़ गया है। रेड्डी मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। माना जा रहा है कि रेड्डी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले दल को अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में बढ़त मिल सकती है।

राजगोपाल रेड्डी ने आठ अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव कराने की आवश्यकता होगी। राजगोपाल रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी से और विधायक पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि केवल भाजपा ही राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पारिवारिक शासन को समाप्त कर सकती है। उपचुनाव राज्य की राजनीति के तीन प्रमुख दलों सत्तारूढ़ टीआरएस, विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

एक तरफ, जहां भाजपा खुद को राज्य में टीआरएस के विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए उपचुनाव जीतने की इच्छुक है, वहीं, कांग्रेस के लिए सीट बरकरार रखना अहम है। इसी तरह, टीआरएस राज्य की राजनीति में अपना दबदबा बरकरार रखने और प्रमुख चुनौती के रूप में उभर रही भाजपा को रोकने के लिए चुनाव जीतने के लिए उत्सुक है।

राजगोपाल रेड्डी के जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषक टी. रवि ने कहा कि भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती है क्योंकि हारने की सूरत में टीआरएस का विकल्प होने का उसका (भाजपा) अभियान प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार-विरोधी वोट भाजपा और कांग्रेस के बीच बांटे जाएंगे, जिससे टीआरएस को फायदा हो सकता है।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना चुनावउपचुनावकांग्रेसBJPतेलंगाना राष्ट्र समितिK Chandrashekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम