लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कसे नकेल, तेलंगाना चुनाव अभियान समिति का गठन, मधु याक्षी गौड़ करेंगे नेतृत्व, सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 15:18 IST

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद पी श्रीनिवास रेड्डी को समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी को संयोजक नियुक्त किया गया है। सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है।

Telangana Assembly Elections 2023:कांग्रेस ने तेलंगाना में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अभियान समिति का गठन किया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता मधु याक्षी गौड़ करेंगे। पार्टी ने चुनाव तैयारियों की देखरेख के लिए राज्य के सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये हैं।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। पूर्व सांसद गौड़ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद पी श्रीनिवास रेड्डी को समिति का सह-अध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी को संयोजक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति के तहत कार्यकारिणी का भी गठन किया है जिसमें 37 नेता सदस्य और कई अन्य पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। पार्टी ने राज्य के सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की है।

प्रकाश राठौर को अदिलाबाद, श्रीनिवास माने को भोंगीर, प्रसाद अब्बया को हैदराबाद, क्रिस्टोफर तिलक को करीमनगर और आरिफ नसीम खान को खम्मम लोकसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस के अनुसार नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव की तैयारियों की देखरेख करेंगे। पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए ज्यादातर नेताओं का संबंध महाराष्ट्र और कर्नाटक से है। तेलंगाना में इस साल नवंबर- दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्तारूढ़ है जिसे कांग्रेस कड़ी चुनौती देने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर