लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: 12 कांग्रेस विधायकों के टीआरएस में जाने के मामले में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- पैसा चला है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 7, 2019 19:10 IST

सिंघवी ने कहा, ''तेलंगाना में जो कुछ भी हुआ, वह पैसे की ताकत के कारण संभव हुआ। हम इसकी निंदा करते हैं लेकिन यह सत्तारूढ़ पार्टी और वहां के सीएम द्वारा लाए गए नए पैटर्न की वास्तविकता है।''

Open in App

तेलंगाना में कांग्रेस के 12 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को दल बदलने की अर्जी देने के मामले में पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे खरीद-फरोख्त का मामला बताया है। सिंघवी ने मीडिया से कहा, ''तेलंगाना में पिछले एक वर्ष से सीधी खरीद वाली एक राजनीति नीति में चल रही थी। अगर ऐसा व्यावसायीकरण है तो यह एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रसंग है। यह इसका नकारात्मक पहलू है।''

सिंघवी ने आगे कहा, ''तेलंगाना में जो कुछ भी हुआ, वह पैसे की ताकत के कारण संभव हुआ। हम इसकी निंदा करते हैं लेकिन यह सत्तारूढ़ पार्टी और वहां के सीएम द्वारा लाए गए नए पैटर्न की वास्तविकता है।''

बता दें कि गुरुवार (6 जून) को तेलंगाना में कांग्रेस के 18 विधायकों में से 12 ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी से मुलाकात कर तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ कांग्रेस विधायक दल के विलय को लेकर अर्जी दी थी। 

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से उसके खाते में महज तीन सीटें आईं। वहीं, 9 सीटों पर टीआरएस जीती थी। बीजेपी के खाते में चार और एआईएमआईएम ने एक सीट जीती।

टॅग्स :तेलंगानाकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील