लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी कोलकाता के लिए रवाना, केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 5, 2019 01:20 IST

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने विकास का काम नहीं किया सिर्फ जुमलेबाजी में अपना समय बर्बाद किया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में यहां से कोलकाता रवाना होते हुए बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीबीआई की कार्रवाई की निंदा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा के एक प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही है

पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल में जो हुआ वो गलत है। इस घटना कि जितनी निंदा की जाए कम है। तेजस्वी ने कहा कि कोलकाता की घटना संवैधानिक संस्था पर प्रहार है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘'बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स बीजेपी के इशारों पर बीजेपी के फायदे के लिए काम कर रही हैं'’।

तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘'बंगाल में जिस घोटाले की चर्चा हो रही है उसी घोटाले के एक आरोपी नेता बीजेपी के साथ चले गये तो वो राजा हरिश्चन्द्र हो गए हैं लेकिन अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मायावती, चन्द्रबाबू नायडू नहीं गए तो उन्हें परेशान किया जा रहा। मेरे पूरे परिवार के पीछे मोदी जी ने केन्द्रीय एजेंसी लगा दी है'’।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने विकास का काम नहीं किया सिर्फ जुमलेबाजी में अपना समय बर्बाद किया है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

तेजस्वी ने कहा, ‘'नरेन्द्र मोदी मेरे अभिभावक जैसे हैं लेकिन मैं उनसे ये कहना चाहता हूं कि पीएम का पद एक गरिमा का पद होता है। वो पीएम कितने दिनों तक रह पाएंगे। जो रहता है उसे जाना भी पड़ता है। लेकिन ये संस्थाएं(केन्द्रीय एजेंसी) स्थाई रूप से रहती हैं। देश के संवैधानिक संस्थानों से खिलवाड़ कतई न करें। देश बर्बाद हो जाएगा। इन हथकंडों के जरिये चुनाव नहीं जीता जा सकता। नरेंद्र मोदी को उपचुनावों के नतीजे याद रखने चाहिए और उन्हें खुद भी ईमानदारी से काम करना चाहिए साथ ही केन्द्रीय एजेंसियों को भी ईमानदारी से काम करने की स्वतंत्रता देनी चाहिए’’।

कोलकाता मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘'जेपी लोहिया को मानने वाले लोग भी मसले पर खामोश हैं ये हैरत की बात है। उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। ऐसा न हो की सीट बंटवारे के विवाद के बाद उन्हें चिराग पासवान से ट्वीट करवाना पड़े'’।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान परिस्थितियों के सन्दर्भ में नीतीश सोमवार को कहा कि आचार संहिता लागू होने के पहले तक चुनावी फायदे के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाएंगे।

इसबीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा ‘'जब शारदा चिटफंड में गरीब आदमी का पैसा डूबा है और सीबीआई के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच करते हुए बंगाल के पुलिस आयुक्त आवास की तलाशी लेने पहुंचे थे, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसको बचाने के लिए धरने पर बैठ गईं। गरीबों से हमदर्दी का दिखावा करने वाले लालू प्रसाद बतायें क्या गरीबों का पैसा उन्हें वापस नहीं दिलाया जाना चाहिए'’।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘'अगर गरीब को लूटने वालों के राज छिपाने वाला एक राज्य का पुलिस आयुक्त और एक सीएम हो, तो क्या कानून उन बड़े लोगों पर लागू नहीं होना चाहिए'’।

सुशील मोदी ने कहा, ‘'स्वतंत्र भारत में पहली बार घोटाले की जांच करने वाली केंद्रीय टीम को ही हिरासत में लेकर संघात्मक व्यवस्था को चुनौती दी गई और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन रोकने की कोशिश कर ममता बनर्जी ने संविधान का अपमान किया। क्या तेजस्वी यादव कोलकाता में भी संविधान बचाओ यात्रा निकालेंगे'’।

टॅग्स :ममता बनर्जीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह