लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में विधायकों के साथ मारपीट पर फिर गरमाई राजनीति, तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2021 16:13 IST

बिहार विधानसभा में पिछले महीने विधायकों के साथ मारपीट की घटना पर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को चिट्ठी भी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को विधायकों के साथ मारपीट मामले पर लिखा पत्रतेजस्वी यादव ने मांग की है विधायकों की पिटाई करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और जवानों पर कार्रवाई हो पूरे मामले पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में विपक्षी विधायकों की पिटाई का मामला अब एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है. वहीं इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यवहार तथा मर्यादा की लक्ष्मण रेखा लांघने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती, फिर चाहे वह माननीय सदस्य हों या कोई पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारी. 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि विधायकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और सदन की गरिमा सर्वोपरि है. उन्होंने विधायकों से किये गये दुर्व्यवहार के दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर दृश्य, श्रव्य एवं साक्ष्य के आधार पर जांच करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश आयुक्त तथा पुलिस महानिरीक्षक को दिया है. 

इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से गुहार लगाई है. उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखते हुए मांग की है कि विधानसभा परिसर में विधायकों की लात-जूते से पिटाई करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और जवानों पर कार्रवाई की जाए. 

तेजस्वी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर जिस तरह सदन के अंदर पुलिस के जूते और बंदूक की नोक पर विपक्षी सदस्यों को बर्बरता से लहूलुहान करते हुए “बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021” पास कराया गया वह लोकतंत्र के लिए घातक है. राज्यपाल महोदय को पत्र लिख कर उन्होंने सरकार की बर्खास्तगी व दोषी अधिकारियों पर कारवाई की मांग की है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम