लाइव न्यूज़ :

पिता लालू यादव को हुई जेल तो तेजस्वी यादव बोले- फैसले के खिलाफ जाएंगे हाई कोर्ट, जनता मानती है हीरो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 15:16 IST

चारा घोटाले से जुड़े तीसरे मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने पाँच साल कारावास की सजा सुनायी है।

Open in App

चर्चित चारा घोटाले के एक मामले में रांची की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को दोषी करार दिया जिसके बाद उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि भले ही अदालत ने लालू को दोषी माना हो, लेकिन बिहार की जनता आज भी लालू को 'हीरो' मानती है। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उन्हें (लालू) फंसाया गया है और वे इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायलय तक जाएंगे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दोषी करार दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अदालत इस मामले में बुधवार को ही सजा सुना सकती है। 

अदालत द्वारा लालू को दोषी करार दिए जाने के बाद यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा, "हम इस मामले को आगे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायलय लेकर जाएंगे।" तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का पितामह बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर लालू को फंसाया है। इन लोगों का 'टारगेट' लालू यादव हैं। नीतीश बिहार के विकास के लिए नहीं बल्कि लालू को कैसे सजा और दी जाए यह तय करने के लिए बार-बार दिल्ली जाते हैं।"

उन्होंने स्पष्ट कहा, "लालू को फंसाने में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक स्ांघ के लोग उतने दोषी नहीं हैं, जितने नीतीश कुमार दोषी हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा लोकसभा के साथ ही बिहार विधानसभा का चुनाव भी 2018 के अंत में करा लेना चाहते हैं। इसी के लिए यह सब तैयारी चल रही है। तेजस्वी ने हालांकि यह भी कहा कि बिहार की जनता उनके साथ है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारसीबीईचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई