लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर केस: तेजस्वी बोले- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, 'चाचा' अंतरआत्मा जगाइए

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 4, 2018 20:24 IST

दिल्ली का जंतर-मंतर विरोधी एकता का मंच दिखा। धरना में शामिल होने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, जेडीयू से अलग हुए शरद यादव और सीपीआई नेता डी राजा और सीता राम येचुरी भी पहुंच।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के खिलाफ शनिवार शाम 5 बजे से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। दिल्ली का जंतर-मंतर विरोधी एकता का मंच दिखा। धरना में शामिल होने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, जेडीयू से अलग हुए शरद यादव और सीपीआई नेता डी राजा और सीता राम येचुरी भी पहुंचे। इस धरना में तेजस्वी यादव ने गैर राजनीतिक करार देते हुए सभी आम लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की थी। 

राहुल गांधी के पहुंचने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जंतर मंतर पहुंचे और भाषण देकर निकल चुके थे। दोनों नेताओं का आमना-सामना नहीं हो पाया। धरना देते वक्त इस मौके पर सबसे ज्यादा आक्रमक रूप में तेजस्वी यादव ने भाषण दिया।  तेजस्वी यादव ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा, इस मसले में खून खौलता है। मेरी भी मां- बहने हैं ऐसा सोचकर ही मुझे डर लगता है। बाल आयोग की रिपोर्ट के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। टाटा इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट आने के 2 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और उसमें मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का नाम गायब था। किसी भी तरह ब्रजेश नीतीश जी के करीबी रहे हैं।' 

तेजस्वी ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा दी जाए। पिछले एक साल में बिहार में अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों से गैंगरेप के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। हम और कांग्रेस पार्टी इन मामले के खिलाफ काफी काम कर रहे हैं लेकिन फिर हमारे चाचा का अंतरआत्मा नहीं जाग रहा है। चाचा, जी अपनी आत्म को जगाइए। देश की जनता आपसे जवाब चाहती है। आपको क्या दुख हुआ, जब आपने ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ एफआईआर ही दर्ज नहीं किया। 

तेजस्वी ने कहा, 'नीतीश जी आप देश को बताइए कि आपके अधिकारियों ने इसके बारे में क्यों नहीं बताया। देश की जनता को आप क्या मुंह दिखाएंगे? चाचा आपके आंख के नीचे  ये सारा काम होता रहा और आप देखते रहे। ये कैसे हो गया।'

तेजस्वी ने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो और पीड़ित लड़कियों को सुरक्षित दिल्ली ला जाए। नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में जंगलराज नहीं, बल्कि राक्षस राज चल रहा है।  

बता दें कि बालिका गृह में रहने वाली 42 में से 34 लड़कियों के चिकित्सकीय परीक्षण में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। एनजीओ ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ द्वारा चलाए जा रहे बालिका गृह का मालिक बृजेश ठाकुर इस मामले में मुख्य आरोपी है। इस मामले में 31 मई को 11 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ठाकुर समेत 10 लोगों को तीन जून को गिरफ्तार किया गया था। एक व्यक्ति फरार है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :तेजस्वी यादवमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है